कोंडागांव – छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025-26 के तहत विकासखंड विशालराजपुर के ग्राम बड़े राजपुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा गुरुवार को विकासखंड राष्ट्रीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें टीकाकरण, बधियाकरण और दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल के अध्यक्ष नीलकण्ठ टेकाम ने अपने उद्बोधन में पशुपालन के महत्व को बताया और दुग्ध उत्पादन के संबंध में प्रकाश डालते हुए किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी बताया। साथ ही पशु मेले में आयें पालकों का हालचाल जाना और निरीक्षण के दौरान नामांकन की जानकारी ली। ग्राम पंचायत बड़ी राजपुर की सरपंच श्रीमती हेमबाई मरकाम, जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पोयाम, लालाराम मरकाम, विधायक प्रतिनिधि राजपुर ने अपने उद्बोधन में पशु पालन पर प्रकाश डाला और अपना अनुभव साझा किया। डॉ एम. बी. सिंह उपसंचालक पशु चिकित्सा सागर कोंडागांव के स्वागत भाषण में सिल्वासा क्षेत्र की जानकारी दी गई। वहीं पशु चिकित्सक सुदरन मरकाम वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुपालकों को पदनाम पात्रता एवं की जानकारी दी गई। पशु मेला प्रदर्शनी विवरण डॉ. चार्ली पोर्टे, डॉ. कस्तूरी प्रधान पशु चिकित्सा सहायक सर्जन केशकाल ने की। पशु एवं पालकों को पासपोर्ट के लिए पुरस्कार प्रमाण पत्र दिया गया है। पशु मेले को सफल बनाने में सहायक अधिकारी राम नेताम, नेता राजेशम, सुरेंद्र प्रसाद मरकाम, सोनसाय सोम, यशवंत सिन्हा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं कर्मचारी जलधर कोरराम, लाल सिंह मरकाम, श्रीमती कल्पना रावटे, ओम प्रकाश एवं मोबाइल नागा वेटनरी यूनिट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रिय लाल ठाकुर वयोवृद्ध पशु चिकित्सा अधिकारी पशु निबंधक विश्रामपुरी द्वारा वयोवृद्ध पशु चिकित्सा अधिकारी का स्वागत किया गया है।
