बोड़सरा में लतेल यादव का सराहनीय कदम माता-पिता और धर्मपत्नी की स्मृति में कराया छतदार स्नानागार शेड का निर्माण ।

जांजगीर – ग्राम बोड़सरा के समाजसेवी एवं विकास सेवा समिति के सक्रिय सदस्य श्री लतेल यादव ने गांव की भलाई और सुविधा के लिए एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने पिता स्व. तुलाराम यादव, माता स्व. मंगली यादव और धर्मपत्नी स्व. मधु यादव की स्मृति में बमरी तालाब में छतदार स्नानागार शेड का निर्माण कराया है।करीब 650 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित इस शेड की छत की ढलाई का कार्य आज सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। इसके शिलान्यास अवसर पर क्षेत्र के माननीय विधायक, समिति के सदस्य तथा गांव के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। लतेल यादव पूर्व में भी गांव में वृक्षारोपण तथा जनकल्याण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। बमरी तालाब में बने इस छतदार स्नानागार शेड का पूजन कार्यक्रम 5 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।