डी.ए. वी.किरन्दुल में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

किरंदुल –   लोह नगरी किरंदुल में स्थित डी. ए .वी .पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 12 /10/ 25 को डी.ए. वी. प्रबंधन समिति नई दिल्ली द्वारा प्रस्तावित मैराथन दौड़ के अंतर्गत कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । यह दौड़ विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप ,केंद्रीय विद्यालय ,महाप्रबंधक मुख्य कार्यालय ,स्टेट बैंक होते हुए लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय की । छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ इस दौड़ में भाग लिया ।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य ,अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करना था ।दौड़ के दौरान शिक्षकों की टीम ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं पुलिस बल के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा। गंतव्य तक पहुंचने के बाद विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान नागेश मंडावी कक्षा 12वीं , द्वितीय स्थान सांई कृष्णा और तृतीय स्थान दिवाकर बैरागी ने प्राप्त किया ।मयंक झाड़ी कक्षा आठवीं और तूलेश्वर ठाकुर कक्षा सातवीं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया ।बालिका वर्ग में खुशिका ठाकुर कक्षा सातवीं प्रथम स्थान, देवयानी यादव कक्षा पांचवी द्वितीय स्थान, ममता ओयामी कक्षा छठवीं तृतीय स्थान एवं अपूर्व मंडल कक्षा सातवीं परी हरिजन कक्षा पांचवी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया ।प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में स्वास्थ्य ,सहनशीलता और खेल भावना का विकास होता है ।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री के .पी. सिन्हा के द्वारा किया गया ।