अंत्योदय के पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगाने की प्राथमिकता पहले- कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा…

सूरजपुर/एस के मिनोचा/ कोरोना संक्रमण के रोकथाम, बचाव एवं उपचार के लिए पूरे राज्य में 1 मई 2021 से 18 से 45 वर्ष आयु तक के पात्र व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण लगाया जाना हैं। शासन के गाईडलाइन एवं निर्देशों के परिपालन में जिले में 18 से 45 वर्ष उम्र तक के व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाना है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कोविड टीकाकरण तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सीएमएचओ डॉ आर. एस. सिंह, जिला खाद्य अधिकारी श्री विजय किरण, डॉ अजय मरकाम, एपीओ श्री केएम पाठक उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिले में 18 से 45 वर्ष उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण लगाए जाने के तैयारियों की जानकारी ली तथा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को शासन के गाईडलाइन का पालन करते हुए अंत्योदय के पात्र हितग्राहियों को पहले प्राथमिकता देते हुए कोरोना वैक्सीन लगाने निर्देशित किया हैं। उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को जिले के अंत्योदय पात्र हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने कहा है। कलेक्टर ने जिले में टीकाकरण की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए उन्होंने प्राथमिक चरण में विकासखंड वार स्थल का भी चयन किया है, जिसमें सूरजपुर, बिश्रामपुर, भैयाथान, भटगांव, प्रतापपुर, जरही, रामानुजनगर, देवनगर, प्रेमनगर, उमेश्वर पुर, ओड़गी, बिहारपुर में 18 वर्ष से 45 वर्ष उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण लगाया जाएगा।

कलेक्टर ने टीकाकरण लगाने वाली व्यक्तियों से अनिवार्य रूप से अपना अन्त्योदया राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाने कहा है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 800 इंजेक्शन उपलब्ध होंगे। उन्होंने टीका लगाने वाले व्यक्तियों का जन्मतिथि, आधार कार्ड, राशन कार्ड नंबर, कॉन्टैक्ट नंबर, पता सहित अन्य जानकारी रजिस्टर में एंट्री करने के निर्देश दिए हैं ।

सूरजपुर जिले में कोरोना टीकाकरण 2 मई से लगाया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिले वासियों को समय पर टीकाकरण लगाने कहा है, जिससे हम अपने परिवार को सुरक्षित जीवन दे सकते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा हैं कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं कारगर है अगर आपकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हैं तो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और इस महामारी को खत्म करने में अपना योगदान दें।