57 वे वर्ष पर 57 फिट के रावण के पुतले का दहन – छ०ग० सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में हुआ आयोजन ।

किरंदुल -लौहनगरी किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड में प्रति वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल किरंदुल बैलाडिला के तत्वाधान में गुरुवार रात दशहरा पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं राम लीला मंचन के पश्चात 57 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।इस दौरान छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया।छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल किरंदुल के सचिव पी एल साहू ने स्वागत भाषण में कहा कि हमारी संस्था के तत्वाधान में विगत 57 वर्षों से किरंदुल में विजयदशमी के पावन पर्व पर दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता रहा हैं।इस वर्ष भी काफी उत्साह के साथ विजयदशमी पर्व व रामलीला झांकी का आयोजन किया गया।इस दौरान एनएमडीसी अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण,नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह,सीजीएम उत्पादन के पी सिंह,सिविल विभाग हेड एस के पाण्डेय,एएमएनएस से डॉ तेजप्रकाश,उप महाप्रबंधक रामचंद्र ,आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकनाथ चुरेन्द्र,सचिव पीएल साहू,इंटक सचिव ए के सिंह,एस के एम एस अध्यक्ष देवरायलू , कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा ,पतिराम बघेल,बीएल तारम व अन्य उपस्थित थे । मंच संचालन बी एल तारम ने किया ।