नगर भ्रमण के साथ हुआ माता दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन।

वाड्रफनगर :- नौ दिनों तक चले नवरात्र में माता दुर्गा के प्रतिमा के पूजन हवन उपरांत नगर वासियों एवं श्रद्धालु भक्तों के द्वारा आतिशबाजी पटाखे के साथ डीजे, बैंड बाजे के थाप पर थिरकते हुए शोभा यात्रा नगर पंचायत वाड्रफनगर के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए माता दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वाड्रफनगर नगर पंचायत में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना हुआ जिसका नगर वासियों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा 9 दिनों तक सुबह शाम – पूजा अर्चना विधिवत किया गया ,कलश यात्रा के साथ पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु भक्तों के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसका नगरवासियों ने भरपूर आनंद लाभ उठाया, विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम वाड्रफनगर के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित हुआ जहां हजारों की संख्या में लोगों उपस्थित होकर रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बुराई पर अच्छाई की जीत का हिस्सा बने, विसर्जन कार्यक्रम के दौरान धार्मिक झंडा को लेकर श्रद्धालु भक्त आगे निकले ,उनके पीछे डीजे से सजा हुआ रथ के पीछे माता रानी का रथ उनके पीछे प्रसाद वितरण करते भक्त एवं बैंड बाजा पर थिरकते श्रद्धालु ने नगर के विभिन्न चौक चौराहे से होते हुए माता दुर्गा जी के विसर्जन स्थल पर पहुंचे और माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए नगरवासियों के सुख शांति का कामना किए । इस दौरान वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी के द्वारा किसी भी प्रकार की अशांति ना हो उसको लेकर पुलिस बल की व्यवस्था चाक-चौबंद की गई जिसमें लगातार पुलिस के महिला व पुरुष जवानों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर विसर्जन तक पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाई गई ।