बीजापुर — रजत जयंती एवं सेवा पखवाड़ा के शुभ अवसर पर समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के दिव्यांग बच्चों द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी के लिए विशेष भोजन (विशिष्ट भोज) की व्यवस्था की गई। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना था, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और सामाजिक समावेशन की भावना को प्रोत्साहित करना भी था।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने बच्चों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
जिला चिकित्सालय बीजापुर में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सकों के परामर्शानुसार पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायक उपकरण जैसे – श्रवण यंत्र, वाॅकिंग स्टिक, बैशाखी एवं व्हीलचेयर आदि नि:शुल्क प्रदान किए गए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।यह आयोजन समाज के जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
