महादेव दुर्गाउत्सव समिति द्वारा आठ दिवसीय जस – गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन।

आयोजन में रोज भारी संख्या में कार्यक्रम देखने पहुंच रहे लोग

यशवंत गिरी गोस्वामी 

धमतरी – मुजगहन मे महादेव दुर्गाउत्सव समिति द्वारा आठ दिवसीय जस – गीत झांकी प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया है जिसमे प्रतिदिन विभिन्न ग्राम से आये हुए जस गीत आकर्षक झांकी कार्यक्रम होते है जिसे देखने ग्रामवासी व बाहर से लोगो कि भीड़ उमड़ती हे !वही 28 सितम्बर को आयोजित जसगीत झांकी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच होमेश्वर साहू, उपसरपंच जतिन साहू, ग्राम पटेल भुवन लाल साहू, लखन लाल साहू, गोपी राम साहू, ग्राम के सभी वरिष्ठ जन एवं समिति के सदस्य देवेश साहू,लक्ष्मीनारायण साहू, मेघ राम सिन्हा, झारेन्द साहू, डोमन मेहेर, पिंटू साहू, लुमेश्वर सिन्हा, नेहरू साहू, गोपाल गजपाल साथ ग्रामवासी,समिति के सदस्य सहित भारी संख्या में जनसैलाब इस आयोजन का आनंद लेने पहुंचे थे !