फिंगेश्वर :–राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सेजेश अंग्रेजी माध्यम में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के पूजन वंदन से सेजेस प्राचार्य दीपक बौद्ध के मुख्य अतिथि में किया गया जिसमें गरियाबंद जिला से लगभग 15 स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों ने अपनी भागीदारी दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला नोडल ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रदीप यादव,सतीश मालवीय ब्लॉक नोडल अधिकारी जितेंद्र साहू, महिमा तिर्की, कपिल सिन्हा, कैलाश पटेल, प्रीतम साहू छुरा, सुकेश राव अमलीपदर की उपस्थिति में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप यादव ने करते हुए बच्चों के लिए कार्यक्रम को बड़ा मनोरंजन बनाया वहीं पर के गणित के प्रश्नों में बच्चे कुछ उलझे नजर आते तो विज्ञान के प्रश्नों से बच्चों के चेहरे में मुस्कान आ जाती.पूरी क्विज प्रतियोगिता डिजिटल पर आधरित था बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रश्नो को दिखाया जाता साथ मे दो डिब्बों में प्रश्नो को उठा कर बच्चे अपने प्रश्न स्वयं निकलते थे जिससे पूरी क्विज की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ किया गया जिसमें बच्चों को बड़ा आनंद आ रहा था प्रतियोगिता तीन स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें बच्चे बड़े आनंद के साथ उत्तर देते थे इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं बुद्ध विलास सिंह के द्वारा मोमेंट और प्रमाण पत्र वितरण किया गया प्रथम स्थान पर सेजेस अंग्रेजी माध्यम राजिम से जयेश साहू कक्षा ग्यारहवीं वेदिका साहू कक्षा ग्यारहवीं द्वितीय स्थान छुरा राहुल दीवान सेजेस हिंदी माध्यम छुरा, रश्मि देवांगन शा कन्या विद्यालय छुरा तृतीय स्थान राधिका साहू मनेंद्र ध्रुव शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरिद रहा इस प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य बच्चों में गणित विज्ञान की रुचि को आगे बढ़ाना इसमें एक और नियम को जोड़ा गया अभी वर्तमान में बालको की प्रतिभगिता कम है तो प्रत्येक स्कूल से एक बालक एक बालिका की प्रतिभागिता निश्चित किया गया इन प्रतियोगिता में सारे प्रतिभागी अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ उपस्थित हुए जिसमें लिमजे मेम विक्रम ठाकुर गोविंद पटेल थे.
