( किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ ने चुनाव कार्यालय में आहूत की प्रेस वार्ता )
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में व्यापारी संघ के कई वर्षों बाद 15 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ की चुनाव संचालन समिति ने प्रेस वार्ता चुनाव कार्यालय में रविवार को आहूत की थी । प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ व्यापारी ओम सोनी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बतलाया कि किरंदुल नगर में पिछले 56 वर्षों के इतिहास में व्यापारिक संघ द्वारा विधिवत मतदान प्रणाली से पदाधिकारी का चयन कभी नहीं किया गया ।जिसके कारण व्यापारियों में काफी असंतोष था नगर के कुछ चुनिंदा व्यापारी द्वारा लोगों को पदों पर मनोनीत कर दिया जाता था जिससे किरंदुल के व्यापारी खुश नहीं थे ।जिसे देखते हुए नगर के व्यापारियों ने किरंदुल के अंबेडकर भवन में 30 अगस्त को एक विशाल आम सभा आहूत की जिसमें पूर्व की तरह मनोनीत प्रणाली को नकारते हुए किरंदुल व्यापारी संघ के तत्वाधान में दिनांक 15 सितंबर को मतदान प्रणाली से द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह द्विवार्षिक चुनाव सभी व्यापारियों को जोड़कर मतदान प्रणाली के द्वारा पदाधिकारी का चयन कर एक पारदर्शी व सशक्त नेतृत्व तैयार करेगा । जिसमें नगर के सभी व्यापारियों की शतप्रतिशत भागीदारी होगी। ओम सोनी ने कहा कि ठेकेदार वर्ग भी हमारे भाई हैं उनकी भागीदारी पर सवाल उठाना गलत है उन्होंने की दूसरे संघ के सदस्य भी हमारे ही भाई हैं पर जब एक बार 30 अगस्त को व्यापारियों की विशाल आम सभा में पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने मंच से इस्तीफे की घोषणा कर दी थी तो फिर से पूर्व कमेटी के द्वारा 8 सितंबर को व्यापारियों की आम सभा बुलाना समझ से परे है । ओम सोनी ने कहा कि पूर्व कमेटी को 30 अगस्त की बैठक में ही आय व्यय का लेखा जोखा सदस्यों के सामने प्रस्तुत कर देना था इसलिए मेरे विचार से पूर्व कमेटी के द्वारा 8 सितंबर को बुलाई जा रही व्यापारियों की बैठक आमसभा बिल्कुल ही निराधार है । उन्होंने व्यापारियों से अपील की की सोमवार की बैठक में ना जा कर 15 सितंबर को किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के बैनर तले मतदान प्रणाली से होने वाले चुनाव में भाग लेकर एक सशक्त मजबूत कमेटी का गठन करे ।
