धमतरी – मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजन्नातर्गत 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का जिला स्तरीय आयोजन नगर पालिका निगम सामुदायीक भवन विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे धमतरी मे किया गया।उक्त कार्यक्रम मे जिला प्रसाशन जनप्रतिनिधि साहित जिले के चायनीत सम्मानीत शिक्षकगण शामिल हुए।इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजन्नांतर्गत शिक्षा दूत,ज्ञान दीप, शिक्षा श्री एवं जिले के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक ,माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक,व हाईस्कुल,हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य व शाला मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का शिक्षा व समाज मे उत्कृष्ट कार्य करनेवालों का जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समान किया गया।इसी कड़ी में श्री अशोक कुमार पटेल प्रभारी प्राचार्य व (व्याख्याता- हिंदी) शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी विकासखंड मगरलोड जिला धमतरी (छ ग) को भी सम्मानीत किया गया।श्री पटेल जी द्वारा शिक्षा,विद्यालय तथा बच्चों के विकास हेतु सतत योगदान के लिए,शाला मे भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिसमें हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी मे उन्नयन,शाला का बाउंड्री वाल,हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन,संकुल केंद्र की स्थापना,डी डी ओ केंद्र की स्थापना,शाला मे बालवाड़ी,सघन वृक्षारोपण,एग्रीकल्चर संकाय का संचालन प्रमुख रूप से शामिल है।इसके अलावा इनको नवाचार करने के लिए और बच्चों को कैरियर गाइडेन्स करने के लिए जिसमें शाला के बच्चों का अग्निवीर मे चयन,आई टी आई मे चयन,पी पी टी मे चयन,पी ए टी मेन चयन,आर्मी मे चयन,पुलिस मे चयन,नरसिंग कोर्स मे चयन,डी एड मे चयन,बीएड मे चयन आदि रहा है। इस वर्ष शाला मे नवचार और उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम और शैक्षिक योगदान देने के लिए सत्र 2025 का मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण योजन्नातर्गत “शिक्षा श्री” पुरस्कार से सम्मानीत किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अधिकारी धमतरी,जिला कलेक्टर श्री अभिलास मिश्र जी ,और माननीया रूप कुमारी चौधरी जी (सासंद महासमुंद),व पूर्व विधायक रंजना साहू जी (धमतरी विधान सभा) मुख्य अतिथि के रूप मे विराजमान थे। जिनके कर कमलों से सम्मानीत किया गया।
श्री पटेल जी हमेशा से शिक्षा और बच्चों के लिए समर्पित रहे हैं।और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हमेशा काम करते आ रहे हैं।इसके पुर्व भी इनको शासन-प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बहुत सारे सम्मानों से नवाजा जा चुका है जिसमें शाला स्तर पर “उत्कृष्ठ व्याख्याता”, बिनोबा एप्स मे सम्मानीय कलेक्टर महोदय श्री अभिलास मिश्रा जी द्वारा “नवचारी उत्कृष्ठ व्याख्याता”‘ 26 जनवारी गणतंत्र दिवस पर जिला-प्रशासन धमतरी की ओर से सम्मानीया नम्रता गांधी कलेक्टर महोदया जी और मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी (सांसद) महोदय जी द्वारा उत्कृष्ठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानीत किया जा चुके हैं।
इनके इस उपलब्धि और सम्मान प्राप्त होने से जिला शिक्षा विभाग और शालाओं के शिक्षक समुदाय तिलक राम साहू,रमेश कुमार यादव,धीरज देवांगन,शैलेन्द्र पारीख,भूषण चंद्राकर,गेवराम नेताम,गणेश राम साहू, टिकेश साहू,संतोष सिन्हा,बालेश्वर साहू,राजेंद्र साहू,संतोष साहू,नारायन प्रसाद साहू,अशोक कश्यप,शीतराम ध्रुव,वीरेन्द साहू,घनश्याम साहू,रिपुसूदन साहू,पेमेश्वरी कंवर,सोफिया सैनिक,नेहा साहू,भूमिका साहू,भोलाराम सिन्हा,श्याम साहू,अशोक यादव,टिकेश्वर सिन्हा,तारचंद जायसवाल,चंद्र कान्त खूंटे,सुरेश मानिकपुरी त्रिभुवन साहू,कालेश्वर साहू,सुशील भोले,अमित साहू,पोखन जायसवाल,महेन्द्र साहू,बलराम पटेल,कोमल पटेल,बद्री आदित्य,महेश शर्मा,प्रभात कश्यप अशोक केशरवानी,अनिल अग्रवाल,भूषण जागनायक,अशोक साहू,रेमन ध्रृतलहरे,रूप कुमार ध्रुव, डायमंड ध्रुव,घनश्याम साहू,सीमा साहू, ओम प्रकाश साहू,मनोज साहू,नोहर कंवर कॉमेश साहू,कामता यादव,गैन्दलाल साहू, दानिक यादव, विकास सिंग ठाकुर,लोमश श्रीवास,शेष नारायण राठौड़,नवधाराम पटेल,कांति पटेल,कृष्णा पटेल
सहित भारी संख्या मे आस पास के प्रबुद्ध जनो ने इनको हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की है और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
