( 15 तारीख को होना है किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का द्विवार्षिक चुनाव )
किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल के अम्बेडकर भवन में 30 अगस्त को हुई किरंदुल के व्यापारियों की आम सभा में लिये गए निर्णय के अनुसार किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के तत्वाधान में 15 सितंबर को मतदान प्रक्रिया से चुनाव होना निश्चित हुआ हैं ।जिसके तहत किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की ।मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ व्यापारी ओम सोनी ने कहा कि 15 तारीख को होने वाला व्यापारियों का चुनाव उनके स्वर्णिम भविष्य को तय करेगा ।उन्होंने कहा कि जब 30 अगस्त को व्यापारियों की आम सभा में पुरानी कमेटी ने इस्तीफा दे दिया है तो फिर उनके द्वारा दुबारा आम सभा बुलाने का ओचित्य समझ से परे है ।इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी बंटी अरोरा ,विप्लव मल्लिक, सुषमा साहू ,संजय सोनी ,आर सी नाहक ,राज प्रसाद ,तपन दास ,विकास स्वामी ,रविन्द्र सोनी, कुंदन सोनी, शेख सगीर, राजेश वेप्रल राव, पंकज सिन्हा ,अजय सरकार ने भी मीडिया को किरंदुल कल्याण संघ के बैनर तले 15 सितंबर को मतदान प्रणाली से होने वाले व्यापारियों के चुनाव की जानकारी साझा की ।
