किरंदुल – छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। मंडल परिसर में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का दस दिवसीय पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात् आज विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु, सदस्यगण एवं नगरवासी शामिल हुए। जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा। अंत में मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा का पर्यावरण हितैषी तरीके से विसर्जन किया गया।मंडल अध्यक्ष लोकनाथ चुरेंद्र ने अपने संदेश में कहा कि “गणपति बप्पा सबके जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वास्थ्य का वरदान प्रदान करें। हम सब पुनः अगले वर्ष उनकी अगवानी करने के लिए तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
