पखांजुर सिविल अस्पताल में आज कोरोना जाँच में 94 में से 38 ही पाजेटिव मामले सामने आए है…

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(1.5.21)

पखांजुर सिविल अस्पताल में आज कोरोना जाँच में 94 में से 38 ही पाजेटिव मामले सामने आए है। जो स्थानीय प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से यहाँ आकड़ो में कमी कही न कही लोगो मे एक राहत की सांस और आम लोगो द्वारा शासन प्रशासन के गाइडलाइंस को मानने का अच्छा परिणाम धीरे धीरे आता दिखाई दे रहा है।

क्षेत्र में लोगो द्वारा वैक्सीन पर भरोसा दिखाते हुए आम लोगों द्वारा बढ़चढ़ कर सामने आकर वैक्सीन लगा रहे है। अब तक क्षेत्र में 65 प्रतिशत लोगो तक यहाँ वैक्सीन पहुँच चुका है। वही ऐसे 20 पंचायत है जहाँ 90 से 95 प्रतिशत लोगो ने वैक्सीन लगा चुके है, अब अगर जरूरत है तो 18 साल के उम्र वालो तक यहाँ वैक्सीन पहुँचाना, जिससे इस महामारी से लोगो का काफी हद तक निज़ाद मिल जायेगा, स्थानीय प्रशासन स्वाथ्य विभाग लगातार 24 घंटे अपनी सेवा दे रही है उनका साथ देने अब शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी द्वारा भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते देखा जा रहा है।