सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र कापसी पहुंचकर विधायक नाग ने वैक्सीनेशन का लिया जायजा…

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(01/05/2021)/ अंतागढ़ के माननीय विधायक श्री अनुप नाग जी अचानक सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र कापसी के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की, इस दौरान वहा टीकाकरण कर रहे कुछ लोगो से संवाद किए और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत को उन्होंने बारम्बार प्रणाम भी किया ।