फिंगेश्वर :- जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के निर्देशानुसार एवं जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला के मार्गदर्शन में कक्षा छठवीं के हिंदी एवं गणित विषय के नवीन पाठय पुस्तक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त से 31 अगस्त तक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक केंद्र फिंगेश्वर के प्रशिक्षण हाल में आयोजित की जा रही है. कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने की मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया.प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है. प्रशिक्षण ही हमें क्षमतावान बनाता है. कक्षा के बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास हमेशा शिक्षकों को करते हुए विषय वस्तु को बच्चों के लिए अनुकूल और रुचिकर बनाए रखने के लिए हमेशा नया सीखने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए.
साथ साथ बच्चों को सरलतम भाषा का प्रयोग कर उन्हें समझाने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षित शिक्षक एक सकारात्मक और गतिशील वातावरण बनाते हैं जिससे छात्रों को सीखने में आनंद आता है और वह स्कूल में ख़ुशी महसूस करते हैं. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बुनियादी भाषा और संख्यात्मक ज्ञान को खेल और कौशल विकास के माध्यम से सिखाना है. विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भाषा के साथ कक्षा छठवीं की पाठय पुस्तकों में बदलाव करके उनके विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में प्राप्त कौशल को बेहतर विषय वस्तु के रूप में बताया गया है. नया पाठ्यक्रम अधिक व्यावहारिक और रुचिकर बना है जिससे छात्र सक्रिय रूप से सीखने में भाग ले सके. जिसके कारण समझ आधारित पाठ्यक्रम पर जोर दिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षण शिक्षकों को छात्रों की सीखने की कमियों को पहचानने और नवीन विधियो और ज्ञान को अद्यतन करता है. जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है और वे स्कूल आने के लिए प्रेरित होते हैं. गणित विषय के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर गोपाल कंसारी, युगल किशोर यदु, रेखा राजपूत ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से पैटर्न खोज,आकृति की व्याख्या,रेखा, रेखाखंड, कोण,क्षेत्रफल, परिमाप अन्य गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दे रहे हैं. वहीं हिन्दी विषय के मास्टर ट्रेनर जयप्रकाश भोई आशाराम साहू एवं ओम प्रकाश साहू द्वारा विषय आधारित नवीन पाठ्य पुस्तक का कक्षा कक्ष में ज्ञानात्मक, समझ आधारित, अनुप्रयोगात्मक विश्लेषणात्मक और संश्लेषणात्मक रूप से प्रस्तुत करने का शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को पेन, डायरी, चार्ट, पेपर, स्केच पेन, प्रदान किया गया जिससे अनेक रुचिकर गतिविधियों से प्रशिक्षण प्राप्त कर सके. इस अवसर पर शिक्षक शैलेन्द्र शाकार,पुरुषोत्तम यादव, उमाकांत साहू,ओंकार शर्मा,प्रणय दीवान,चुम्मन सिन्हा, अनिल मेघवानी,परमानन्द वर्मा, आशामधु खेम्स,प्रेमलता ठाकुर, श्यामा अग्रवाल,लेखापाल मनीष देवांगन,चेतन गायकवाड़,नेतराम तारक सहित विकासखंड फिंगेश्वर के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला के कक्षा छटवी में हिन्दी एवं गणित अध्ययन कराने वाले शिक्षकगण उपस्थित थे.
नवीन पाठ्य पुस्तक पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।
