मितानिन व अस्पताल स्टाफ की मेहनत से कोरोना पीड़ित का हुआ सफल प्रसव*

*मितानिन व अस्पताल स्टाफ की मेहनत से कोरोना पीड़ित का हुआ सफल प्रसव*

कुरुद:- कहते है “हिम्मते मर्दा, तो मददे ऐ खुदा” इंसान अगर शिद्दत से मेहनत करता है तो भगवान भी उनका साथ जरूर देते है।ऐसा चरितार्थ हुआ जब एक कोरोना पीड़ित महिला ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया।कुरुद इंदिरा नगर निवासी श्रीमती योगिता ध्रुवंशी पति सेवकराम ध्रुवंशी को विगत मध्य रात्रि को प्रसव पीडा हुई, तो उन्होंने मितानिन मंजूलता साहू जो कि लगातार उसकी देखरेख में रहकर उसका मनोबल बढा रही थी से सम्पर्क किया साथ ही कांग्रेसी नेता पप्पू राजपूत से भी सहयोग मांगा।चुंकि महिला कोरोना पीडित थी तो काफी घबराई हुई थी।जिसे मितानिन मंजूलता साहू ने ढांढस बंधाकर हिम्मत दिलाते हुए कुरूद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पीपी किट पहनकर नर्स रोहनी मरकाम व पूर्णिमा पवार ने सफल प्रसव कराया।फलस्वरूप जच्चा व बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है।जानकारी होते ही मौहल्ले में खुशी की लहर छा गई है।सभी ने नर्सों व मददगारो की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
बीएमओ डॉ.नवरत्न ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी हमारे समस्त स्टाफ चिकित्सक, सहायक ,समस्त नर्स ,एबुलेंस कर्मी, समस्त कर्मचारियों ,मितानिन ,सफाई कर्मी बहुत ही शिद्दत से अपनी जान की परवाह किये बगैर अपनी सेवा दे रहें है जो कि सराहनीय है।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि चिकित्सक भगवान का रुप होते है जो नर्सों ने साबित कर दिखाया ।उन्होंने पूरी टीम के कार्य सराहना करते हुए कहा कि यहां के चिकित्सकों व स्टाफ की कार्यकुशलता की वजह से ही दूरदराज से मरीज आते है।
नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने कहा कि कोरोना काल मे जो मेहनत सिविल अस्पताल टीम व अन्य कोरोना योद्धा कर रहे है उन्हे मेरा दिल से सलाम है।सिविल अस्पताल में हर तरह के संसाधन को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।ताकि क्षेत्र के मरीजो को कहीं और न जाना पडे।