धर्मांतरण में संलिप्त महिला प्रोफेसर पर अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर संस्था की प्राचार्य को ABVP ने दिया ज्ञापन।

राजिम – ज्ञात हो विगत दिनों राजिम क्षेत्र के आस पास के 3 ग्रामो में अवैध रूप से चल रहे चंगाई प्रार्थना सभा की खबर सामने आयी थी जो प्रकाशित भी हुआ था। उसी में एक शासकीय राजीवलोचन की महिला प्रोफेसर भी संलिप्त पायी गई थी। जिनकी विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनको पहले से भी खबर मिल रही थी कि महाविद्यालय की प्रोफेसर बहुत पहले से इन गतिविधियों में संलिप्त है।पर खुलासा तब हुआ जब विहिप बजरंगदल ने विगत दिनों इन चंगाई सभाओं की घेराव की उनका यह भी कहना है कि प्रोफेसर के द्वारा संस्था में भी यह गतिविधि चलती है। जिनमे कुछ महाविद्यालय की अन्य कार्यरत सदस्य भी उनके गिरप्त में आ चुकी है। अखिल भारती विद्यार्थी परिषद का कहना है कि उनका असर महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर ना हो व महाविद्यालय का नाम खराब न हो राजिम प्रभुश्रीराजीवलोचनजी की नगरी व महाविद्यालय की अपनी एक अलग ही महत्व व गरिमा है इस विषय को लेकर संस्था की प्राचार्या को ज्ञापन दिया गया है। प्राचार्य से बातचीत के दौरान उनका कहना है कि हम ये जानकारी पत्राचार के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग को भेज देंगे। ज्ञापन देने वालो में नगर के पार्षद व भूतपूर्व छात्र तुषार कदम ABVP के जिला संयोजक क्षितिज तिवारी , पुरुषोत्तम दुबे विश्वहिंदू परिषद, abvp से डिकास देवांगन, हुमन देवांगन, यश कहार भाजपा युवा मोर्चा,सागर देवानी विहिप सेवा प्रमुख,पिन्टू पटेल विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल, व साथ मे महाविद्यालय के विद्यार्थी व संगठन के सदस्य शामिल थे।