सरोज कंसारी को मिला सरस्वती सम्मान-2021, प्रदेश स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता में…


लेखन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के सोपान को
छूने वाली नगर की कवयित्री सरोज कंसारी को राजधानी रायपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था वक्तामंच द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता में सरस्वती सम्मान 2021 से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  सरोज कंसारी ने बताया कि कोरोनाकाल में संक्रमण से बचाव संबंधित संदेश परक काव्य सृजन कर लगातार समाज परिवार व देश को कोरोना मुक्त करने के लिये जागरूकता कार्य करने, लोगो मे सकारात्मक सोच लाना लेखन का प्रमुख उद्देश्य रहा हैं। मन में विभिन्न प्रकार की मानसिकता को एकाग्र कर शब्दों से सजाना और कागज पर उतरना मन को बहुत शांत करता है।  गमगीन माहौल में दम जब घुटने लगता हैं तो अपनो के दर्द को, आसपास गुजर रही घटनाओं को, कविता में पिरोने का प्रयास करती हूं। जिसमे सिर्फ कल्पनाये नहीं सिर्फ हकीकत होती हैं, जिसे हम सभी से नही कह पाते लोग उसे पढ़कर समझने का प्रयास करते हैं।

संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी कि अभी कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुये डिजिटल प्रमाण पत्र दिया गया हैं। सामान्य स्थिति होने पर भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। पूर्व में भी इस संस्था द्वारा इन्हें नारी शक्ति अलंकरण, नवोदित रचनाकार, कलमकार, सम्मान प्रदान किया गया हैं।

सेवा के क्षेत्र में अग्रणी मंच के संयोजक शुभम साहू ने बताया कि समय समय विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर प्रदेश में छुपी प्रतिभा को आगे लाने का कार्य किया जाता हैं। कुछ दिन पहले प्रतियोगिता के लिये प्रविष्ठि मंगवाया गया उत्कृष्ट रचनाकारो का निर्णायक मंडल द्वारा चयन कर यह सम्मान दिया गया है। विदित हो वक्तामंच द्वारा अभी कोरोना काल मे जरूरतमंद लोगो को राशन वितरण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो विगत वर्षों से निरंतर जारी हैं। सरोज की इस उपलब्धि पर नगर के डॉ.राजेन्द्र गदीया, जितेंद्र सुकुमार गजलकार, संतोष सोनकर, टीकमचंद सेन गीतकार, संतोष सेन व्यंग्यकार, मनोज सेन उद्घोषक,मानवी चतुर्वेदी,नागेंद्र कंसारी, कल्याणी कंसारी, रुपाली राजपूत, लीना व्यास, कुलेश्वरप्रसाद साहू द्रोण सिंह ठाकुर, शेखर सुमन देवांगन, गोपाल यादव प्रधान पाठक, दुलारी देवांगन, संगीता साहू, प्रमेन्द्र कंसारी, किशोर कुमार साहू ,चितानंद देवांगन,युवराज साहू, श्रीकांत साहू,हेमंत साहनी पार्षद,ने बधाई दी और इनके उज्ववल भविष्य की कामना की।