पीसीसी चीफ दीपक बैज एवं महासचिव संगठन मलकित सिंह गैदू का माना आभार।
किरंदुल — नगरपालिका परिषद किरंदुल के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के पुराने सिपाही बबलू सिद्दीकी को प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी हैँ वर्तमान में चल रहें कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम को दिखते हुए उन्हें बड़े बचेली / पलनार ग्रामीण का ब्लॉक प्रभारी बनाया गया हैँ और उक्त ब्लॉक के लिए नये ब्लॉक अध्यक्ष को चुनने कि ज़िम्मेदारी दी गयी हैँ, ज़िम्मेदारी मिलते ही बबलू सिद्दीकी ने बिना देर किये 17 अगस्त को ग्राम चोलनार में ग्रामीण ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कि एवं नये ब्लॉक अध्यक्ष हेतु राय शुमारी कि गयी।इस मीटिंग में सभी ने सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष हेतु नंदा कुंजाम का नाम प्रस्तावित किया जिसपर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दे दी, इस प्रकार नंदा कुंजाम का नाम अगले ब्लॉक अध्यक्ष हेतु सर्व सहमति से हाई कमान के पास भेजा जा रहा है।बबलू सिद्दीकी ने बताया के ब्लॉक प्रभारी बनने के बाद उनकी ज़िम्मेदारियां बढ़ गयी है ग्रामीण अंचलो में कांग्रेस के प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं रखेंगे जो जिम्मेदारी आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव संगठन ने उन्हें दी है उसमे खरा उतरने का पूरा प्रायास रहेगा, किरंदुल नगर के साथ साथ ग्रामीण ब्लॉक में भी कांग्रेस कि मज़बूती के लिए काम करते रहेंगेइस मीटिंग में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य पंजामी मंडावी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भीमा मंडावी, नंदा मरकाम, नंदा कुंजाम, राजू भास्कर, कमलू कड़ती, नरेश तेलाम, पोड़िया टाटी, देस्व सिंह ताती, जग्गू मरकाम, बुधराम, हिडमा कर्मा, भीमारम कड़ती, जोगाराम, बामण कुंजाम, राजू कुंजाम अन्य साथी उपस्थित थे।
