परियोजना अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ने ली परेड की सलामी .
किरंदुल- एनएमडीसी की किरन्दुल परियोजना में देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। किरंदुल परियोजना के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में परियोजना के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण एवं वरिष्ठ कर्मचारी तुलसीराम नेताम द्वारा ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी ।
तत्पश्चात डी ए वी विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा राष्ट्र गान और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई ।मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया।अपने संबोधन में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक ने स्वतंत्रता दिवस पर सविस्तार बताते हुए कहा कि एनएमडीसी ने देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उत्पादन व प्रेषण के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिसके लिए सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। समारोह में महाप्रबंधक खनन एस के कोचर ,उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन के एल नागवेणी,महाप्रबंधक विद्युत एम सुब्रमण्यम, इंटक सचिव ए के सिंह,राकेश लाल,ओमप्रकाश साहू,एसकेएमएस अध्यक्ष देवरायलु,सचिव राजेश संधू,सीआईएसएफ कमांडेंट इरफान अहमद,विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य ,छात्र छात्राएं ,परियोजना के अधिकारियों ,कर्मचारियों की विशेष रूप से उपस्थिति रही ।
