एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर माननीय विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
थाना भोपालपटनम् की कार्यवाही ।
⏭️दिनांक 12/08/2025 को मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक काले रंग के पल्सर में दो संदिग्ध व्यक्तियों के पास से एक काले रंग के बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां, स्वापक औषधि मैग्नाटस टी सीरप, अल्प्राजोलेम टेबलेट, पैवीयन स्पासप्लस टेबलेट परिवहन करते हुए बरामद किया गया। पूछताछ करने पर तेलंगाना एटुनगरम से प्रतिबंधित दवाईयां क्रय कर परिवहन करना बताये।
⏭️ आरोपियों से प्रतिबंधित दवाईयों के कब्जे में रखने एवं परिवहन करने के सबंध में दस्तावेज मांगे गये, परंतु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। गवाहों के समक्ष विधि अनुसार बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया एवं बरामद नशीली दवाईयों को सुरक्षित सीलबंद किया गया।
दोनो आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय विशेष न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया है ।
*नाम आरोपी :-*
1. सागर स्वामी पिता शिवा स्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी बड़े बचेली जिला दंतेवाड़ा, छ0ग0
2. रितिश पाठक पिता अशोक पाठक उम्र 22 वर्ष निवासी बड़े बचेली जिला दंतेवाड़ा छ0ग0
