बिटीओ के संस्थापक वरिष्ठ सदस्य अमरीक सिंह को मिला चौथा स्थान ।
13 अगस्त को होना है बिटीओ का चुनाव ।
किरंदुल –दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर पापमुहर लगा दी थी । 13 अगस्त को होने वाले बिटीओ के एक वर्षीय चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त को प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दिया गया । 4 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि रखी गई ।साथ ही 5 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटन किया गया । नाम वापसी और स्कूटनी की तिथि भी 5 अगस्त ही रखी गई थी । साथ ही सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव अधिकारी के द्वारा एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया था जिसमे सर्वसम्मति से अमरीक सिंह ,पप्पू जायसवाल ,मृणाल राय ,संजय भदौरिया ,रविन्द्र सोनी , आर सी नाहक ,राकेश सिंह गौतम ,तरुण प्रकाश सोनी, ,भानुप्रकाश सिंह ,विपुल राय को चुनाव संचालन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है ।उल्लेखनीय हैं कि 13 अगस्त को होने वाले बिटीओ के चुनाव को लेकर गठित चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने चुनाव के लिए एक फ्लेक्सी बनाई है ।परंतु सियासी नजरिए और चौक चौराहों में हल्की बारिश के बीच यह भी चर्चा जोरों पर है कि चुनाव संचालन समिति के द्वारा निर्मित फ्लेक्सी में उम्र से वरिष्ठ के साथ साथ बिटीओ के वरिष्ठ और संस्थापक सदस्यों जैसे अमरीक सिंह को पहला स्थान ना दे कर जूनियर सदस्यों ने अपना अपना फ़ोटो तो प्रथम स्थान पर छपा लिया परंतु अमरीक सिंह का फोटो चौथे स्थान पर लगा कर बिटीओ के मतदाताओं के साथ साथ नगर में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं ।
