स्वच्छता दीदियों ने कैदी भाइयों को राखी बांधकर लिया वचन।

महासमुंद – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महासमुंद जिला जेल में धूमधाम से राखी का त्योहार मनाया गया। जेल प्रबंधन ने कैदी भाईयों को राखी बांधने आई बहनों के लिए खास इंतजाम किऐ थे। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद की स्वच्छता दीदियों ने कैदी भाईयों को बड़े प्यार से राखीबांधी. स्वच्छता दीदियों ने राखी बांधने के बाद कैदी भाई से ये वचन लिया कि वे भविष्य में कभी भी इस तरह की गलती नहीं करेंगे। कैदी भाईयों ने भी बहनों को वचन दिया कि जेल से निकलने के बाद वह अच्छा जीवन बिताएंगे। जेल से निकलने के बाद माता पिता की सेवा करेंगे। बुरी संगत का भी त्याग करेंगे। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्वच्छ भारत मिशन की रमा महानंद ने भावनात्मक माहौल में रक्षासूत्र बांधते हुए कैदी भाईयो को सकारात्मकता, आत्मसम्मान और ईश्वर में आस्था रखने का संदेश दिया। स्वच्छता दीदियों के इस पहल की. सराहना करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि यह पहल कैदियों में मानसिक व भावनात्मक बदलाव लाकर उन्हें समाज के साथ चलने व अपराध मुक्त जीवन जीने हेतु प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होगा।