प्रेस विज्ञप्ति। उत्तर बस्तर कांकेर के दो पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक को कांकेर में विदाई दी गई…

जिला उत्तर बस्तर कांकेर के दो पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक श्री बुटू सिंह ठाकुर एवं प्रधान आरक्षक श्री सुखुराम ध्रुव के आज दिनांक 30.04.2021 को लम्बी सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में विदाई दी गई ।

थाना सिकसोड़ में पदस्थ उप निरीक्षक श्री बुटू सिंह ठाकुर एवं थाना ताड़ोकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक के 233 श्री सुखुराम ध्रुव के आज दिनांक 30.04.2021 को लम्बी सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में विदाई दी गई ।

उप निरीक्षक श्री बुटू सिंह ठाकुर दिनांक 01.03.1981 को आरक्षक के पद पर जिला बस्तर जगदलपुर में नियुक्त होकर वर्ष 1981 से 2018 तक जिला बस्तर एवं वर्ष 2018 से अब तक जिला कांकेर में पदस्थ रहे । इस दौरान वर्ष 1988 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक , वर्ष 2007 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एवं वर्ष 2017 में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये । अपने सेवाकाल के दौरान नक्सल प्रभावित थाना कुआकोण्डा , लोहण्डीगुड़ा , जगदलपुर , फरसगांव , मर्दापाल , परपा , बड़ेडोंगर , करपावण्ड , बकावण्ड , चौकी बस्तर , थाना आमाबेड़ा , सिकसोड़ , चारामा एवं रक्षित केन्द्र कांकेर में अपनी सेवायें दी । प्रधान आरक्षक श्री सुखुराम ध्रुव दिनांक 02.02.1989 को आरक्षक के पद पर जिला बस्तर जगदलपुर में नियुक्त होकर वर्ष 1989 से 1999 तक जिला बस्तर एवं वर्ष 1999 से अब तक जिला कांकेर में पदस्थ रहे । वर्ष 2010 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुये । अपने सेवाकाल के दौरान नक्सल प्रभावित थाना आमाबेड़ा , भानुप्रतापपुर , बान्दे , कोरर , कोयलीबेड़ा , कांकेर एवं ताड़ोकी में अपनी सेवायें दी इस अवसर पर श्री एम.आर.आहिरे ( भा 0 पु 0 से 0 ) पुलिस अधीक्षक कांकेर , द्वारा श्री बुटू सिंह ठाकुर एवं श्री सुखुराम ध्रुव के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई एवं सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये श्री बुटू सिंह ठाकुर एवं श्री सुखुराम बुव को प्रतीक चिन्ह , शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान श्री जी.एन.बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर , श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कांकेर , श्री जगदीश उईके उप पुलिस अधीक्षक ( अजाक ) , श्री आकाश मरकाम उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय , मो 0 मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र कांकेर तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।