सिहावा गणेश घाट के पास आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालु करते हैं प्रसादी ग्रहण।
नगरी /राजशेखर नायर – सिहावा के गणेश घाट किनारे आयोजित भंडारे का बुधवार हवन-पूजन, संध्या आरती और रामायण पाठ के साथ समापन किया गया. भंडारा पिछले 17 वर्षों से सावन माह में आयोजित किया जाता है और दूर-दूर से आए हुए हजारों श्रद्धालु यहां भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं. नगरी के समाजसेवी हरीश मालू और उनके साथियों द्वारा पूरे सावन मास में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भोले बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को भोजन करने की परंपरा चली आ रही है.
प्रतिवर्ष सावन माह में सिहावा स्थित कर्णेश्वर धाम और श्रृंगी ऋषि में हजारों कांवरियों उड़ीसा, बस्तर,महासमुंद,कांकेर और अन्य स्थानों से जलाभिषेक के लिए आते हैं, उनकी सेवा के लिए कर्णेश्वर मंदिर और गणेश घाट के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है.
फोटो-हरीश मालू-DHA….110344- कैप्शन 1- कर्णेश्वर धाम और श्रृंगी ऋषि आश्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से सावन मास में हजारों कांवरिया जलाभिषेक व दर्शन के लिए आते हैं, उन सभी भक्तों की सेवा के उद्देश्य से मैं और मेरे साथ ही पिछले 17 वर्षों से सावन प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं, सुबह से रात्रि 10 तक भक्तों के लिए प्रसादी भोजन की व्यवस्था की जाती है. इसमें विशेष रूप से शैलेंद्र धनु सेवक, दीपक यदू, निखिल साहू, अजय नाहटा, विकास बोहरा आतिश देवांगन, सचिन भंसाली, दीपेश निषाद एवं कई दानदाताओं द्वारा चावल दाल सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री का भरपूर सहयोग मिलता है.
Photo-DHA..3817.. कैप्शन 2 -भंडारे में आए भक्तों के माथे में गुलाल बंधन लगाते हुए
Photo DHA..5342. कैप्शन 3- भक्त पूजन आरती करते हुए
फोटो DHA…194740.. कैप्शन 4 प्रसादी भोजन बनाते हुए सेवक गण
