प्रदेश सरकार हर मोर्च पर फेल, गुलाब पालिस्टिक बंद करे कांग्रेसी – भाजपा

गरियाबंद – सेवा की संगठन के ध्येय के साथ अब भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकटकाल में जनजागरण अभियान में जुुटेंगे। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए आम लोगो को जागरू करेंगे और उन्हे वैक्सीन लगाने प्रेरित भी करेंगे। बुधवार को संपन्न भाजपा जिला गरियाबंद की वर्चुअल बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने जिले के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ को इसके निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संकट के समय में भाजपा कार्यकर्ताओ का नैतिक दायित्व है कि वे लोगो की मदद के लिए आगे आए और उन्हे हर संभव सहयोग प्रदान करें। भाजपा कार्यकर्ताओं के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी व नारायण चंदेल, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक महस्के भी मौजुद थे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने आगे कहा कि भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को सेवा की संगठन का ध्येय के साथ जनजागरण अभियान में जुटना है। आम जनता को जागरूक करना है कि दो गज की दूरी बनाए रखे और मास्क सेनिटाईजर का भी उपयोग करते है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को वैक्सीन लगाई जाएगी, पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए लोगो को प्रेरित करे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार नाकाम हो गई है। आम जनता हैरान और परेशान है। सबकी निगाहे भाजपा की ओर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सामाजिक दृष्टि से इस विकट घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहने का निर्देश दिए है। इस कठिन दौर में भी हमे जनता की सेवा करनी है। कही भी दवाई और आक्सीजन की कमी हो तो पार्टी इसे भी मुहैया कराने आगे आएगी। इसके लिए हर जिले व मंडल में भाजपा की टीम बनेगी। हेल्पडिस्क भी बनाया जाएगा।
प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि जागरूकता अभियान के लिए पाम्पलेट और सोशल प्लेटफार्म का उपयोग किया जा सकता है। लोगो को अधिक से अधिक जागरूक करने का प्रयास करे। इसके साथ ही हमारे कार्यकर्ताओ की स्थिति जानने भी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक को प्रदेश महामंत्री सवन्नी, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष राजेश साहू , किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी संदीप शर्मा, विधायक डमरु धर पुजारी ,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, भागवत हरित, भागीरथी मांझी, रामकुमार साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, पुनीत राम सिन्हा, प्रदेश संयोजक सांस्कृति प्रकोष्ठ राजेश अवस्थी, योगेश शर्मा, रामू राम साहू , मिलेश्वरी साहू, मंजु हरित, गोपचंद बनर्जी, सुरेन्द्र सोनटेके, कमल सिन्हा, संदीप पांडेय, प्यारेलाल सोनकर, गुरूनारायण तिवारी, लुद्राक्ष साहू, सीताराम यादव, दुलार सिन्हा, पीलुराम यादव, श्रीमती अंजु नायक, श्रीमती नूरमती मांझी डाॅ योगीराज माखन, राधेश्याम सोनवानी, संजीव चंद्राकर, सागर मायानी, आसिफ मेमन, गजेश्वर सिन्हा, प्रीतम सिन्हा मिंजुन साहू, धर्मेंद्र ध्रुव, चंदन साहू, आकाश राजपूत , प्रकाश सिन्हा, पूरन साहू ,अशोक नागेश सहित जिला एवं मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
14 आक्सीजन प्लांट के लिए मोदी का आभार
बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 14 जिलो में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने के घोषणा की सराहना की गई और प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने आभार भी जताया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री देश को संकट से उबारने का हर संभव प्रयास कर रहे है। उनकी सुझ बुझ और कुलश नेतृत्व के कारण देश में स्थिति नियंत्रण है। हालाकि राज्य सरकार की नाकामी के कारण स्थिति भयावह होते जा रही है। ऐसे समय में भी राजनीति से दूर प्रधानमंत्री देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए दिनरात कार्य कर रहे है।###################
