श्री राजीवलोचन प्रयाग फाउंडेशन व आम जन के सहयोग से कोविड पीड़ित व उनके परिजन एवं गरीब परिवारों के लिये गरम भोजन की व्यवस्था की जा रही है

राजिम:- श्री राजीवलोचन प्रयाग फाउंडेशन व आम जन के सहयोग से कोविड पीड़ित व उनके परिजन एवं गरीब परिवारों के लिये गरम भोजन की व्यवस्था की जा रही है ,जिसमे सहयोग के रूप में आज पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय के द्वारा 35 किलो चावल,1 बोरी आलू,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक के द्वारा 1100/- नगद राशि, नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यदु के द्वारा 15 किलो दाल व जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सक्रिय युवा भाजपा नेता नीरज शर्मा के द्वारा 50 किलोग्राम चाँवल, आलू व प्याज का सहयोग किया गया। उक्त अवसर पर श्री राजीवलोचन प्रयाग फाउंडेशन के सदस्य एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू, भाजयुमो जिला सह सोसलमीडिया प्रभारीलिकेश्वर साहू,अखिलेश गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहें।