महासमुंद – बुधवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम अछोला में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर गांव में सामुदायिक भवन और सीसी सड़क निर्माण की आधारशिला विधिवत रूप से रखी गई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने वहां मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार एक संवेदनशील और समर्पित शासन दे रही है, जो सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ-साथ आंतरिक सड़कों को भी मजबूत किया जा रहा है, जिससे विशेष रूप से बारिश के मौसम में ग्रामीणों को राहत मिल रही है और समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से गांव में विभिन्न आयोजनों के लिए लोगों को एक स्थायी और सुविधाजनक स्थान मिलेगा। साथ ही शहरी क्षेत्रोंमें भी विकास की रफ्तार तेज है। महासमुंद में गौरव पथ का विस्तार और. सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है, वहीं महासमुंद से तुमगांव तक सड़क का. चौड़ीकरण भी किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, भाजपा तुमगांव मंडल अध्यक्ष तेजेन्द्र शर्मा, महामंत्री अग्रज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप घोष, रोहित चंद्राकर, पप्पू पटेल, ग्राम सरपंच संतोष कुमार साहू, उपसरपंच विश्वनाथ धीवर, भाजपा नेता राजू साहू, आनंद साहू, जिला पंचायत सदस्य सृष्टि चंद्राकर, जनपद सदस्य योगेश्वरी राजेश साहू, राजेश साहू, मधु चौहान, ललित साहू, योगेश ठेठवार, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, शरद राव सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
