कामरेड के०साजी बने सीपीआई छत्तीसगढ़ स्टेट कॉउंसिल के राज्य सचिव ।

वर्तमान में किरंदुल नगर पालिका परिषद में पार्षद निर्वाचित हुए हैं ।

 श्रमिक संघ एटक के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके हैं ।

किरंदुल – विगत दिनों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की छत्तीसगढ़ राज्य स्टेट कॉउंसिल की बैठक रायपुर के एक निजी होटल में आहूत की गई थी ।जिसमे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य के पदाधिकारियों के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की थी ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उक्त प्रदेश स्तरीय बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य स्तरीय कॉउंसिल का भी गठन किया गया ।जिसमें लोह नगरी बैलाडीला के पूर्व श्रमिक नेता और सीपीआई की ओर से किरंदुल नगर पालिका परिषद के पार्षद के साजी को सीपीआई छत्तीसगढ़ स्टेट कॉउंसिल के सचिव पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया ।उल्लेखनीय हैं कि के साजी ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की सबसे बड़ी श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के अध्यक्ष पद के साथ साथ अन्य कई पदों को भी वर्षों तक सुशोभित किया था ।साथ ही एनएमडीसी किरंदुल परियोजना से सेवानिवृत्त पश्चात के साजी ने विगत माह हुए किरंदुल नगर पालिका परिषद के चुनाव में वार्ड नं 13 से भाजपा के एक नामी गिरामी चेहरे को हराकर सीपीआई की ओर पार्षद पद भी हासिल किया है ।विदित हो कि सीपीआई के छत्तीसगढ़ राज्य कॉउंसिल के राज्य सचिव के पद पर मनोनीत होने वाले लोह नगरी किरंदुल एवं बचेली तथा दंतेवाड़ा जिले के सीपीआई के कद्दावर नेता के साजी ने पूर्व में भी दंतेवाड़ा जिले में सीपीआईके कई पदों को सुशोभित किया है साथ ही उनके नेतृत्व में किरंदुल नगर पालिका परिषद में सीपीआई ने पालिकाध्यक्ष के पद को हासिल करने के साथ साथ कई दफे पालिका के चुनावों में भारी बहुमत से पार्षदों को जीता कर किरंदुल पालिका में सीपीआई का परचम लहराया हैं ।के साजी को मिले इस महत्वपूर्ण दायित्व को लेकर एनएमडीसी किरंदुल एवं एनएमडीसी बचेली परियोजना में संचालित श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के कामरेड साथियों के साथ साथ सीपीआई के कामरेड साथियों ने भी शुभकामनाएं दीं हैं ।