दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद :- 25 जुलाई 2025 को महादेव सिदार, निवासी परसकोल, थानासिंघोड़ा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 जुलाई की रात उसने अपनी एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक CG 13 AT 2901) घर के सामने खड़ी की थी, जो अगली सुबह करीब 7 बजे गायब मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध धारा 303(2) भा.दं.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पतेरापाली में दबिश दी। संदेह के आधार पर हिरासत में जीर्वधन सेठ पिता संजय सेठ (23) नयन यादव पिता राजेश यादव (24 वर्ष) दोनों निवासी पतेरापाली, थाना सरायपाली से पूछताछ पर उन्होंने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास से एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 13 AT 2901 बजाज पल्सरक्रमांक CG 25 M 5517 मोटरसाइकिल को बरामद किया । दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।