एनएमडीसी किरंदुल अधिशासी निदेशक ने किया भूमिपूजन ।
79,39,648.75 रुपये की लागत से बनेगा 20 बेड का अस्पताल ।
किरंदुल – देश की लोह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल नम्बर की नवरत्न कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एनएमडीसी जहाँ एक तरफ लोह अयस्क उत्पादन और प्रेषण के नए नए रिकॉर्ड स्थापित करते हुए देश के साथ साथ राज्य एवं जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए अपने दायित्व की भूमिका को सर्वोपरि मानते हुए नित नए रिकॉर्ड कायम कर रही है ।तो वहीं एनएमडीसी के द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व सीएसआर की निधि से स्कूली शिक्षा ,स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोपरि मानते हुए कई स्कूलों और अस्पतालों का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है । इस ही कड़ी में एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना के सीएसआर निधि से कोडेनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग 80 लाख रुपये की लागत से किया जाना है ।एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सीएसआर निधि से बनने वाले 20 बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण ,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के उपमहाप्रबंधक सिविल टी एस रामनाथ ,उप महाप्रबंधक एच आर के लक्ष्मी नागवेणी के करकमलों से विधिवत पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ ।इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंग ,महाप्रबंधक खनन संजय कोचर ,महाप्रबंधक यांत्रिकी बी सेल्वा कुमार ,उप महाप्रबंधक सिविल एस के पांडे ,इंटक सचिव ए के सिंह ,अध्यक्ष विनोद कश्यप ,एनएमडीसी एससी एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बी एल तारम ,सचिव दामोदर सिंह नाग ,कॉन्ट्रेक्टर संघ अध्यक्ष अतुल सिंह ,सचिव हरिशंकर मुखर्जी ,कोडेनार पंचायत सरपंच मीना मंडावी ,उप सरपंच तपन दास सहित सभी विभागों के प्रमुख ,पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
