दांतो की नियमित रूप से सफाई करने से दांतो की सड़न से बचा जा सकता है।

फिंगेश्वर :- विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र हिरोदिया के आदेशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंतर्गत आरोग्य मेला का आयोजन मड़वाडीह एवं बिजली के सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो में दंत चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकिता अग्रवाल, उदित कुमार ध्रुव (काउंसलर) प्रीति तुमनिया (आर.एच.ओ.)पल्लवी सोनी (सी. एच.ओ.)की उपस्थिति में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव एवं मुख में होने वाली बीमारियों के बारे में जैसे मुंह का कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ो का रोग एवं ब्रश करने का सही तरीकों के बारे में जानकारी देते डॉक्टर अंकिता अग्रवाल ने दंत चिकित्सा के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि दांत एक कठोर बाहरी परत से ढंके होते है, जिसे इनेमल कहते है, प्रतिदिन सभी के दांतों पर डेंटल प्लाक नामक बैक्टीरिया की एक परत जम जाती है, प्लाक में मौजूद बैक्टीरिया एसिड उत्पन्न करते हैं जो इनेमल को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैविटी का कारण बन सकते है.श, नियमित रूप से ब्रश करने एवं दांतों की सफाई करने से दांतों की सड़न से बचा जा सकता है, अगर आप अपने दांतों की जांच नहीं कराते तो दांतों की सड़न और मसूड़ो की बीमारी जैसी दंत रोगों को बढ़ानमस्कार सकते हैं, अपने दांतों और मुंह की उचित देखभाल न करने से हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह जैसी स्वास्थ्यगत समस्याएं हो सकती है, अतः सभी को नियमित रूप से ब्रश करते हुए अपनी दांतों की साफ सफाई जरूर करनी चाहिए, उन्होंने आगे तंबाकू नियंत्रण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तम्बाकू के सेवन से मुंह में कैंसर और फेफड़ों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, धूम्रपान की सेवन से खून में निकोटिन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे आंखों का लाल होना, धुंधला दिखाई देना, आंखों की रोशनी कम हो जाती है, सिगरेट पीने से स्वास्थ्य का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों के रोग आदि होती है, संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि नशा इंसान को अंदर से खोखला कर देता है, नशा नाश की जड़ है, नशापान की सेवन से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक शक्ति का विघटन हो जाता है, धूम्रपान से श्वसन में कमी, खांसी और कफ से संबंधी समस्या होती है। अतः हमें नशापान से दूर रहना चाहिए, अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू विनय कुमार साहू, नरेन्द्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर रेखा सोनी, संतोषी गिलहरे, कीर्ति निषाद, शिक्षक नकुल राम साहू, क्लर्क तोमन साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।