एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया फलदार पौधों का वितरण।

किरंदुल- देश में लौह अयस्क के उत्पादन और प्रेषण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड की वृहद परियोजना बीआईओएम कॉम्‍पलेक्‍स, किरंदुल के अधिशासी निदेशक एन रबिन्द्र नारायण के निर्देशन एवं उप महाप्रबंधक मानव संसाधन के.एल.नागवेणी के मार्गदर्शन में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रबंधन अपने कर्मचारियों के जीवन स्‍तर को ऊंचा उठाने एवं सुख-सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही परियोजना के परिक्षेत्रीय विकास हेतु प्रतिबद्ध है। एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना प्रबंधन ने अपने आसपास के ग्रामवासियों के जीवन स्‍तर को बढ़ाने और मुख्‍यधारा से जोड़ने के लिए नि:शुल्‍क चिकित्‍सा सेवाएं, आश्रम भवन निर्माण, स्‍वच्‍छ पेयजल, सड़क,पुल पुलिया आदि मुहैया कराया है। इसी तारतम्य में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के आसपास के ग्रामीणों के विकास एवं जन सुविधा हेतु सीएसआर मद से फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। इस अवसर पर परियोजना सीएसआर विभाग के विवेक कुमार रक्‍शा, प्रबंधक सीएसआर , एस.आर.गावड़े, प्रबंधक सिविल तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे ।