बालोद पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले शराबी वाहन चालकों पर अभियान चलाकर लगातार की जा रही कार्यवाही।

बालोद -वर्ष 2025 में अभी तक 120 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया है जहां न्यायालय द्वारा 12,18,700रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।विगत वर्ष की तुलना में 06 माह में ही दोगुने से अधिक शराबी वाहन चालकों पर की जा चुकी है कार्यवाही।शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों का लायसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है।यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने वाहन चालको से लगातार की जा रही अपील।पुलिस अगीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अगीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।इस वर्ष 2025 में जनवरी से जुन तक 120 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा 120 प्रकरणों में 12,18,700रू. के जुर्माना राशि से दण्डित कर प्रकरण का निराकरण किया गया है। वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष 06 महीने में ही दोगुने से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा चुकी है। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है।यातायात पुलिस बालेंद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियनों का पालन करे आम जनी एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालीद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यतायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तवेज हमेशा अपने साथ रखे।