बास्केटबाॅल संघ के पदा​धिकारियों ने नपाध्यक्ष को साैंपा ज्ञापन।

 बास्केटबाॅल कोर्ट में लाइट मरम्मत, खेल सामग्री वितरण, मैदान समतलीकरन की मांग।

 स्वर्ण पदक विजेता दिव्यां रंगारी को नपाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं।

महासमुंद – जिला बास्केटबाॅल संघ के पदा​धिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष नि​खिलकांत साहू से मुलाकात कर मिनी स्टेडियम ​स्थित बाॅस्केटाबाॅल कोर्ट की लाइट मरम्मत की मांग तथा मैदान समतलीकरण व खेल सामग्री वितरण हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग को पत्राचार करने की मांग संबंधी ज्ञापन साैंपा। जिस पर नपाध्यक्ष श्री साहू ने अतिशीघ्र बास्केटबाॅल कोर्ट की लाइटों के मरम्मत कराने का आश्वासन दिया व खेल सामग्री वितरण तथा मैदान समतलीकरण के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को पत्र लिखकर ​खिलाड़ियों की सुविधा के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रयास करने की बात कही। संघ के सदस्यों ने नपाध्यक्ष श्री साहू को बताया कि बास्केटबाॅल कोर्ट में प्रतिदिन सुबह-शाम 50 से 60 बच्चे अभ्यास करते हैं। बाॅस्केटबाॅल कोर्ट की लाइट खराब होने के कारण बच्चों को खेल अभ्यास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, मैदान का समतलीकरण करने की आवश्यकता है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की नई खेल नीति के तहत खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खेल सामग्री​ वितरण करने पालिका की ओर पत्र प्रे​षित करने की मांग भी की। संघ की सभी मांगों का गंभीरता पूर्वक सुनकर श्री साहू ने आवश्यक पहल करने आश्वस्त किया।इस अवसर पर गाैरव चंद्राकर, वेदप्रकाश साहू, कलेश्वर चंद्राकर, शुभम तिवारी, अ​भिषेक अंबिलकर, दिव्या रंगारी, मयंक शर्मा, अाकाश सोनी सहित पार्षद नीरज चंद्राकर व पूर्व पार्षद रीन्कू चंद्राकर प्रमुख रूप से उप​स्थित थे।

स्वर्ण पदक विजेता दिव्या का बढ़ाया मनोबल

संघ के सदस्यों के साथ पालिका अध्यक्ष से मुलाकात करने बाॅस्केटबाॅल के राष्ट्रीय ​खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता कु. दिव्या रंगारी भी पहुँची। दिव्या ने छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुंद जिले से शामिल होकर उत्कृष्ठ खेल काैशल का प्रदर्शन किया। दिव्या ने श्रीलंका के विरूद्ध खेले मैच में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व महासमुंद का नाम राैशन किया। दिव्या की इस उपल​िब्ध पर नपाध्यक्ष श्री साहू ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।