रायपुर – मुख्यमंत्री निवास में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के. प्रेरणाप्रद रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने एक साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर को श्रीजगन्नाथ पुरी से लाई गई भगवान श्रीजगन्नाथ जी की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने इसे “धार्मिक आस्था और संस्कृति का प्रतीक” बताया। विधायक डॉ.अग्रवाल ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री1008 स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण किया। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि गुरुजनों के सान्निध्य औरव्आशीर्वाद से ही समाज में सद्भाव और विकास संभव है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की और संतशक्ति को राज्य के सर्वांगीण कल्याण का आधार बताया।इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायकगण राजेश अग्रवाल, राजेश मूणत, अनुज शर्मा,रामू मेहरा,भाजपा नेता संदीप शर्मा,अमित साहू , अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, साधु-संत और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
