विद्युत विभाग पखांजूर में उपभोक्ताओं के समस्या संबंधी कोई भी प्रकरण अब लंबित नहीं रहेगा – आर.के.चौहान।
पखांजूर-जिले के साथ साथ छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वरा सुशासन तिहार मनाया गया था जिसमे सभी विभाग संबंधित शिकायतों का समाधान के लिए ये सुशासन तिहार आयोजन किया गया था जिसमे विधुत विभाग में ऐसेबेड़ा पंचायत के सुकुमार दास द्वरा शिकायत आवेदन दिया गया था जिसमे बिजली बिल भुकतान संबंधित समस्या का शिकायत था जिसको पखांजूर के मुख्य कार्यपालन अभियंता आर. के. चौहान द्वरा तत्काल संज्ञान में लेते हुए इस समस्या का निराकरण किया गया जिसके साथ साथ अन्य समस्याओं का भी आवेदन किया गया था जिसको भी विभागीय अधिकारी के द्वरा तत्काल निराकरण किया गया। मुख्य कार्यपालन अभियंता के परलकोट में आने से किसानों ने लो-वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिली।वे क्षेत्र के किसानों और विद्युत उपभोक्ताओं के छोटी छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए,इन समस्याओं पर सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई।उनके आने से गांव गांव में नई विद्युत लाइनें जुड़ने लगे।
