महासमुन्द:- जिला के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के महासमुन्द आगमन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निवास पर सौजन्य भेंट कर शहर विकास पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी व नेता प्रतिपक्ष, पार्षद नानू भाई ने चर्चा की साथ ही शहर के 24 सार्वजनिक वितरण राशनदुकान में चावल उत्सव मनाने की जानकारी दी गई।मंत्री दयालदास बघेल ने महासमुन्द के चावल उत्सव कार्यक्रमों की प्रशंसाकी और कहा कि प्रदेश के अन्दर सबसे ज्यादा चावल उत्सव कार्यक्रम महासमुन्द में हुआ इसके लिए जनप्रतिनिधिगण भाजपा के संगठन के नेताकार्यकर्ताओं, भाजपा पार्षदों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। श्री राठी ने बताया कि 3 माह के एक मुश्त चावल वितरण के लिए अवधि बढ़ानें की जरूरत पड़ेगी इस पर मंत्री दयालदास बघेल एवं विधायक योगेश्वर राजूसिन्हा ने कहा कि राशन दुकानों में 60 प्रतिशत चावल वितरण हो चुका है नई मशीनें सभी दुकानों मे आ गयी है। जून माह के अभी 7 दिन बाकी है अगर जरूरत पड़ी तो राशन वितरण को जूलाई तक लिए बढ़ा देंगे लेकिन किसी भी हितग्राही को चावल के अधिकार से वंचित नही रखेंगे। सरकार की प्राथमिकता है कि 100. प्रतिशत चावल वितरण हो एक साथ 3 माह के चावल देने में देरी के कारण समय लग रहा है। सभी राशन कार्डधारी निश्चित रहे उन्हे 3 माह का पुरा चावल दिया जावेगा।
