आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन  ।

विधायक श्री  साहू ने किया अवलोकन।

गरियाबंद – आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ (संविधान हत्या दिवस) के तहत छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज जिला पंचायत परिसर में किया गया। इस अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आपातकाल कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, जन आंदोलनों, सेंसरशिप, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को दर्शाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री  साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष  गौरीशंकर कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, मीडियाकर्मी उपस्थित थे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की महत्ता का पुनः स्मरण कराता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदैव सजग रहें।