बसना – छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव. 2025 गरिमापूर्ण वातावरण एवं उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बसना स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक व मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया ।विधायक डॉ. अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने छात्र जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों को यह विश्वास दिलाया कि वे अकेले नहीं है समाज, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि, सभी उनके. उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।अपने उद्बोधन में डॉ. अग्रवाल ने पालकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि उनका सर्वांगीण. विकास हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित डिजिटल जीवन जीने की सलाह दी । मोबाइल का प्रयोग केवल अध्ययन एवं ज्ञानवर्धन तक सीमित रखने की प्रेरणा दी।विधायक डॉ. अग्रवाल ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए शिक्षकों से विद्यालय की वर्तमान सुविधाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की और यह निर्देश भी दिया कि बच्चों की शैक्षणिक सुविधा में किसी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने दो टूक कहा, हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिलना हमारा संकल्प है और यह संकल्प सिर्फ घोषणा नहीं, एक जीवंत जिम्मेदारी है।शाला प्रवेश उत्सव पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,शाला प्रबंधक अध्यक्ष एन एल भोई,प्राचार्य आत्मानंद स्कूल खिरोद कुमार पुरोहित,प्राचार्य हिंदीमाध्यम सुरेश कुमार पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता एन के ध्रुव,प्रधान पाठक एच आर साव,प्रधान पाठक हेमंत कुमार दास,वरिष्ठ व्याख्याता अनिता आर आसटकर,मंच संचालक रविन्द्र सोना,पालकगण, शिक्षक,शिक्षिका सहितविद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
