लाभार्थी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया।

नगरी/राजशेखर नायर – भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र मे भाजपा शासन के 11 वर्ष (सेवा सुशासन गरीब कल्याण) पूर्ण होने के अवसर पर लाभार्थी सम्मेलन,चौपाल कार्यक्रम शीतला मंदिर प्रांगण सिहावा में आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ल, महामंत्री डागा, अजजा मोर्च अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, पार्षद अश्वनी निषाद, जनपद सदस्य राजेश नाथ मोदी ने सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर पल देश को महाशक्ति बनाने केलिए कार्य किया है। जिसका परिणाम यह है कि आज पूरी दुनिया कह रही हैं कि 21 वीं सदी भारत की सदी है. भाजपा की नीति है, सबका साथ, सबका विकास । इस अवसर पर भाजपाइयों ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सम्मेलन में नरेंद्र सेन शक्ति केंद्र प्रभारी, सुनील यादव संयोजक, बीरेंद्र शांडिल्य बूथ अध्यक्ष भीतररास, लोकेश नेताम बूथ अध्यक्ष भीतरास, बंशी कुंजाम बूथ अध्यक्ष छिपली पारा, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, संतबी शांडिल्य वार्ड पंच, रेखा कश्यप वार्ड पंच, मोनिका कोर्राम वार्ड पंच, दुकाला नेताम वार्ड पंच तोरण नाग वार्ड पंच श्री मंशाराम गौर अध्यक्ष ग्राम समिति एवं बूथ में निवासरत समस्त ग्रामवासी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।