नपाध्यक्ष ने कराया वाटर फिल्टर प्लांट की सफाई।

शहर वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए मानसून पूर्व संयंत्र का किया गया सफाई ।

महासमुंद – शहर वासियों को स्वच्छ जल प्रदान करने की दिशा में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू लगातार प्रयासरत हैं। शहर वासियों की समस्याएं तथा वार्डों में व्याप्त समस्याओं का वे वार्ड भ्रमण कर निराकरण भी करते हैं। आज श्री साहू ने बेलसोंडा स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जल संयंत्र की सफाई के निर्देश दिए। पश्चात तत्काल जल प्रभारी द्वारा टीम भेजकर नपाध्यक्ष की उपस्थिति में सफाई कार्य शुरू कराया। लगातार घंटों की मेहनत के बाद बड़ी मात्रा में प्लांट से गंदगी, सिल्ट निकाला गया। श्री साहू ने कहा कि जल संयंत्र के लिए आवश्यक मात्रा में एलम, सफाई उपकरण व दवाओं की उपलब्धता अभी से कर लें। आगामी मानसून सीजन में गंदे पानी सप्लाई की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। श्री साहू ने कहा कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण फिल्टर प्लांट में काफी मात्रा में शिष्ट जमा हो गया था। लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी सफाई करना आवश्यक था। सफाई होने से आगामी मानसून सीजन में गंदे पानी की शिकायत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छ जल प्रदान करना पालिका की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों को समय समय पर प्लांट के मशीनों की जांच, आवश्यक मरम्मत, सफाई करते रहने निर्देशित किया। इस अवसर पर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।