बीजापुर – घोर नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर, नयापारा स्थित सी.आर.पी.एफ. की 85वीं वाहिनी के प्रागंण में शातिं, सौहार्द और सामाजिक समरसता की अलख जगाने के लिये चल रहे तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का निर्णायक मैच के साथ भव्य समापन किया गया। किकेट टूर्नामेन्ट का यह आयोजन सी.आर.पी.एफ. के 85वीं वाहिनी के कमाण्डेंट श्री सुनील कुमार राही के कुशल नेतृत्व एवं देखरेख में वाहिनी के प्रागंण में किया गया। टुर्नामेंट दिनांॅक 10.06.2025 को प्रारभं किया गया था, इस प्रतियोगिता में रेजं स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियो ने भाग लिया जिन्होने बीजापुर, सुकमा, कोन्टा, दन्तेवाड़ा एवं जगदलपुर क्षेत्रो में सी.आर.पी.एफ. द्वारा ही रेजं स्तर पर कराये गये क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अपने-अपने क्षेत्रो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई थी।
सी.आर.पी.एफ. द्वारा कराये गये इस क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन का उद्धेश्य न केवल सिर्फ खेल प्रतियोगिता है, बल्की एक सकारात्मक सामाजिक हस्तक्षेप के जरिये युवाओं को नक्सल विचारधारा से दूर ले जाकर खेल, शिक्षा और सामाजिक विकास के लिये जमीन तैयार करना एवं जोड़ना है। साथ ही स्थानीय लोगों का सी.आर.पी.एफ. के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित करना व नक्सली विचारधारा से मोहभंग भी करना है। क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के माध्यम से यह सदेंश दिये जाने का प्रयास किया गया कि हिसां नही आपसी सौहार्द से हो भविश्य का निर्माण।
सी.आर.पी.एफ. द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में स्थानिय लोगो के भातर सकारात्मक सोच एवं सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित करने हेतु पूर्व में भी इस प्रकार के आयोजन कराये जाते रहे है, किन्तु इतने बृहद स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेटं का आयोजन कराया जाना और उसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं का प्रतिभागी बनना निश्चित रुप से यह दर्शता है कि यदि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं अथवा स्थानिय लोगो को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया जाय तो वे कदम से कदम मिलाकर चलने के लिये उत्सुक है। इस प्रकार के आयोजनो को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में सचांलित कराना, जमीनी स्तर पर कई प्रकार के कठिनाईयों का सामना करते हुए युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर आगे लाना सराहनीय एवं अद्धीतीय है।
इस टूर्नामेंट के दौरान रेन्ज बीजापुर से 02, सुकमा से 02, कोन्टा से 02 टीमें, दन्तेवाड़ा और जगदलपुर से 01-01 टीम, कुल 08 टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम रेजं कोन्टा को पुरस्कार के रुप में रु0-1,00,000/ नकद व ट्राफी, द्धितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम रेजं बीजापुर को रु0-50,000/ नकद व ट्राफी तथा त्रीतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम रेजं जगदलपुर को रु0-25,000/नकद देकर सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार युवाओं को प्रेरणा देने के साथ साथ उनके अदंर आत्मविश्वास और सामूहिकता का भाव भी मजबूत करेगा।
आयोजन के समापन समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश अग्रवाल, महानिरीक्षक (परिचालन) सेक्टर, छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे, एवं उनके साथ उपमहानिरीक्षक (परिचालन) रेजं बीजापुर, श्री देवेन्द्र सिहं नेगी, तथा बीजापुर रेंज में स्थित विभिन्न वाहिनीयों के कमाण्डेंट एवं अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
