*हरदी में कोरोना से बचाव हेतु जन जागरूकता “गोविन्द युवा संगठन” का गठन*
मुकेश कश्यप@मेघा:-ग्राम हरदी मे माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक भूषण लाल जगनायक की प्ररेणा से ग्राम के युवाओं ने वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए एकजुट होकर गांव में जन जागरूकता लाने के लिए “गोविन्द युवा संगठन” का गठन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन करके संगठन के उद्देश्यों को सार्थक बनाने का संकल्प लिया। संगठन में प्रस्ताव पारित कर “गोविन्द युवा संगठन’ की सूचना पुलिस चौकी करेली बड़ी को पुष्प, श्रीफल व मास्क भेंट कर दिया गया ।इस आशय की सूचना ग्राम पंचायत हरदी, ग्राम विकास समिति हरदी को भी दी गई और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए निवेदन पत्र दिया गया। ग्राम में मुनादी करवा कर लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में कोरोना वायरस से बचने के लिए जन जागरूकता लाने हेतु संगठन के अध्यक्ष राम कुमार निषाद , उपाध्यक्ष रघुनाथ यादव , सचिव टिकेश्वर , उपसरपंच मनहरण निषाद की भूमिका सराहनीय है ।
संगठन द्वारा पुलिस चौकी करेली बड़ी मे पुष्प ,श्रीफल ,मास्क भेंट के दौरान उपनिरीक्षक संतोष साहू , प्रधान आरक्षक दिलेश्वर कुजूर, सैनिक सियाराम साहू, सैनिक राधेलाल बंजारे एवं नरेंद्र साहू उपस्थित रहे।
