कुरूद तहसील साहू समाज की बैठक में कोरोना संक्रमण से बचने आवश्यक सामग्रियो की व्यवस्था के लिए बनी कार्ययोजना

*कुरूद तहसील साहू समाज की बैठक में कोरोना संक्रमण से बचने आवश्यक सामग्रियो की व्यवस्था के लिए बनी कार्ययोजना*

मुकेश कश्यप@कुरूद:-तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस से बचने हर तरह के प्रयास किये जा रहे है।कुरूद में तहसील साहू समाज एवं समस्त परिक्षेत्र द्वारा तहसील अध्यक्ष डॉ राधेश्याम साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।जिसमें कोरोना संक्रमण के दौर में समाज के लोगों की जान की सुरक्षा के लिए खरीदे जाने वाले एंबुलेंस, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन एवं अन्य जरूरत की चीजों के लिए साहू समाज प्रमुखों की अपील पर कार्ययोजना को रूप दिया गया।
जिसमे तहसील साहू समाज द्वारा 50 हजार रुपए एवं परिक्षेत्र मौरीखुर्द, चिंवरी, कोर्रा, भखारा, बानगर, बगौद, दरबा, कुरूद नगर आदि के द्वारा 25-25 हजार रुपए इस प्रकार 2.50 लाख रुपए समाज प्रमुख को प्रदान किया गया।इन दान की राशियों से मशीन, एंबुलेंस के अलावा आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
बुधवार को हुए साहू समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले में वृहद साहू समाज के लिए एक सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस होना आवश्यक है।इसके अलावा सभी तहसीलों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी होनी चाहिए ताकि जरूरतमंदों को मदद दी जा सके।इसके अलावा डेड बॉडी फ्रीजर की भी आवश्यकता महसूस हुई।बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद का भी सुझाव आया।सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के लोगों से अपील करना शुरू किया है। समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में लगातार लोग अपनी दान राशि की घोषणा करते जा रहे हैं।दिए गए अकाउंट नंबर, गूगल पे, फोन पे पर पेमेंट भी करते जा रहे हैं।
तहसील साहू समाज अध्यक्ष डॉ राधेश्याम साहू ने बताया कि समाज के लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।समाज के लोगों को संक्रमण से मुक्त करने के लिए लोग आगे आ रहे है।ताकि उनके दिए हुए दान का समाज हित में काम आ सके।तहसील स्तर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, डेड बॉडी फ्रीजर की खरीदी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम, मृत्यु भोज, वैवाहिक भोज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
इसी तरह तहसील उपाध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने भी कहा कि इस समय हम सबको मिलकर एक दूसरे की मदद यथासंभव करनी चाहिए बून्द-बून्द से ही घड़ा भरता है और इसी छोटी सी मदद से हम समाज के लोगो की जान बचा सकते है।आज के इस कठिन वक्त में हम सबको एक दूसरे के लिए सहयोग भाव और अपनी सहभागिता दिखानी होगी, तभी हम इस आपदा से मुक्ति पा सकेंगे।उन्होंने बताया कि तहसील परिक्षेत्र व समाजजनो के सहयोग से आक्सीजन कंसट्रेटर व डेडबाडी फ्रीजर जरूरत मंद लोगों के निशुल्क सेवा में उपलब्ध है।
इस बैठक में तहसील साहू समाज अध्यक्ष डॉ राधेश्याम साहू, सचिव लखन लाल साहू, उपाध्यक्ष तोरण लाल, राधा साहू, कृष्णकांत साहू, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ साहू, अंकेक्षक घनश्याम साहू, गौतम साहू, गणेशराम साहू, ठाकुर राम साहू, मनीष साहू, लीलाराम साहू, देवव्रत साहू, तुकेश साहू सहित परिक्षेत्र मौरीखुर्द अध्यक्ष ओशा राम साहू, चिंवरी अध्यक्ष रेल्हा राम साहू, कोर्रा अध्यक्ष मिलू राम साहू, भखारा अध्यक्ष चोवा राम साहू, बानगर अध्यक्ष तेजन लाल साहू, बगौद अध्यक्ष नेतराम साहू, दरबा अध्यक्ष संतराम साहू एवं कुरूद नगर अध्यक्ष रामेश्वर साहू उपस्थित रहे।