तहसील साहू समाज ने किया किशोर साहू का सम्मान।

नवापारा राजिम:– तहसील साहू समाज अभनपुर के तत्वाधान में साहू समाज के प्रतिभावान लोगों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू पूर्व सांसद झारखण्ड थे.अध्यक्षता टहल राम साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू संघ विशिष्ट के रूप में इन्द्र कुमार साहू विधायक अभनपुर, मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, रोहित साहू विधायक राजिम, धनेन्द्र साहू पूर्व विधायक एवं चंद्रशेखर साहू पूर्व विधायक, चंदूलालसाहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम,अशोक बजाज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, भेखराम साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर, मनीष साहू कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण, यशवंत साहू सदस्य जिला पंचायत रायपुर उपस्थित थे.इसी तारतम्य में परसदा निवासी किशोर कुमार साहू जो कि व्याख्याता के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फुलकर्रा में पदस्थ है.जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में 10 विषय में स्नात्तकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है. इस उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया.वे पूरन लाल साहू प्राचार्य शा उ मा शाला बिजली के अनुज है. ज्ञात हो कि उन्होंने राजनीति विज्ञान, इतिहास, लोकप्रशासन, समाज शास्त्र, हिन्दी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, भाषा विज्ञान एवं प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषय में स्नात्तकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है.उनको यह सम्मान मिलने पर तहसील साहू समाज के अध्यक्ष ब्रह्मानंद साहू, खोरबाहरा राम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज, लाला साहू अध्यक्ष राजिम मंदिर भक्तिन समिति,तुलेश साहू, पूरन लाल साहू,परदेशी राम साहू, मेघनाथ साहू, प्रेमलाल साहू, रामकुमार हिरवानी, तुकेश साहू, राजेश साहू सहित मित्रगणो एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी.