
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(29.4.21)
विधायक अनुप नाग जी ने अंतागढ़ विधानसभा के समस्त युवाओं (18 वर्ष से 45 वर्ष ) के मुफ्त वैक्सीनेशन ने लिए अपनी संपूर्ण विधायक निधि ( 2 करोड़ रुपए ) मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान करने की सहमति दी।
आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और सभी मंत्रीगण-विधायकगण के साथ महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में अंतागढ़ विधानसभा के माननीय विधायक श्री अनुप नाग जी शामिल हुए, इस मीटिंग के दौरान टीकाकरण के लिए विधायक निधि के उपयोग और कोरोना संक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई, जहां माननीय अनुप नाग जी ने बैठक में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र की स्थिति और कोरोना से लड़ने की तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री जी को दी ।
तत्पश्चात प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को कोरोना की मुफ्त वैक्सीनेशन और राज्य के 58 लाख से अधिक राशन कार्ड धारी परिवारों को 2 माह (मई-जून) का मुफ्त चावल देने के लिए माननीय अनुप नाग जी ने अपनी विधायक निधि की संपूर्ण राशि (2 करोड़ रुपए) मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान करने की सहमति दी ।
