जिला गरियाबंद के स्काउट गाइड महामहिम राज्यपाल से हुवे सम्मानित।

राजिम – राज्य मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव जी के मार्गदर्शन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया समारोह में महामहिम राज्यपाल महोदय रमेन डेका तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश स्काउट गाइड संघ के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव शिक्षा सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी राज्यपाल के सचिव डॉक्टर सी आर प्रसन्ना राज्य सचिव कैलाश सोनी के आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसमें जिला गरियाबंद के 06 स्काउट गाइड एवं प्रभारी सम्मिलित हुवे। जिला संघ गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत एवं जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन तथा डी ओ सी स्काउट आशीष साहू तथा डी ओ सी गाइड श्रीमती सीमा साहू के नेतृत्व में सत्र 2023-24 से 94 एवं सत्र 2024-25 में 77 स्काउट गाइड, रोवर रेंजर राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा में उत्तीर्ण हुवे थे। जिसमें राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार राजभवन के दरबार हाल में जिला गरियाबंद से पूरे प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ स्काउट लोमेश कुमार निषाद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फुलकर्रा तथा सर्वश्रेष्ठ गाइड दीक्षा पटेल शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पांडुका ने राज्यपाल के करकमलो प्रमाण पत्र प्राप्त किया दोनों सत्र 2023 24 तथा 2024 25 से प्रतिनिधि के रूप में 1 स्काउट लोकेश कुमार, 1 गाइड हेमलता निषाद, 1 रोवर घसुराम, 1 रेंजर खुशबू साहू, ने भी राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सम्मानित हुवे। सत्र 2023 24 में हायर सेकेंडरी स्कूल फुलकर्रा इंदागांव अकलवारा कौदकेरा पांडुका खुटेरी परसदाकला कन्या राजिम मुरमुरा ठाकुर दलगंजन फिंगेश्वर परसदाजोशी गोहरापदार हाई स्कूल रावड सरस्वती शिशु मंदिर राजिम से स्काउट गाइड रोवर रेंजर तथा सत्र 2024-25 शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कौदकेरा फुलकर्रा इंदागांव परसदाकला खुटेरी पांडुका कन्या राजिम मुरमुरा ठाकुर दलगंजन फिंगेश्वर अकलवारा अतरमरा हाई स्कूल रावड तथा सरस्वती शिशु मंदिर राजिम से स्काउट गाइड रोवर रेंजर राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण हुए है उन्हे प्रमाण पत्र राज्य से प्राप्त होने पर जिला सै प्राप्त होंगे इसी समारोह में जिला गरियाबंद के जिला सचिव रोमन लाल साहू स्काउट आंदोलन में दीर्घकालीन सेवा प्रदान करने के लिए राज्यपाल महोदय द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल सै सम्मानित हुए। इस उपलब्धि पर विधायक राजिम रोहित साहू जिला संघ के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय जी, जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत जिला मुख्य आयुक्त गाइड श्रीमती रेखा शुक्ला जिला मुख्य आयुक्त बैसाखूराम साहू पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ रामकुमार साहू उपाध्यक्ष गण रिखीराम यादव मिलेश्वरी साहू प्रीतम सिन्हा श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू आशीष शिंदे कार्यकारिणी सदस्य संजीव चंद्राकर, जिला संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने राज्यपाल पुरस्कार में उत्तीर्ण सभी स्काउट गाइड को बधाई देते हुवे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए। उक्त जानकारी टेक्निकल प्रभारी चैतन्य कुमार यदु एवं मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।