नगरी / राजशेखर नायर – उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के जंगलों में वन विभाग द्वारा जगह-जगह लगाए गए ट्रैप कैमरे में वन्य प्राणियों के अद्भुत दृश्य कैद हो रहे हैं. हाल ही में तेंदुए और गौर का परिवार कैद हुआ. उदंती सीता नदी गरियाबंद के डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि गौर यानी इंडियन बायसन. लोग वन भैंसा समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग और विशालकाय जीव है. आमतौर पर गौर झुंड में रहते हैं और उनके पैर के नीचे से सफेद होते हैं और जंगली भैंस की तुलना में काम हमलावर होते हैं.
